Skip to main content

Featured

 भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 👉 रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट: https://joinindianarmy.nic.in 🔹 ज़रूरी जानकारी: परीक्षा का नाम: अग्निवीर भर्ती 2025 संगठन: भारतीय सेना (Indian Army) रिजल्ट जारी: जुलाई 2025 अगला चरण: फिजिकल टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 📌 कैसे चेक करें अग्निवीर रिजल्ट 2025: 1. ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें। 2. "Agniveer Result 2025" लिंक पर जाएं। 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें। 4. "सबमिट" पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। 5. उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें। 📢 नोट: जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें जल्द ही आगे की प्रक्रिया की सूचना SMS/Email के माध्यम से मिलेगी।

Hbse new update haryana bord of school

 *`हरियाणा में 2 बार होगी चौथी-8वीं तक की परीक्षाएं`*


*◾सेट एग्जाम हुए बंद*


*◾केवल अर्धवार्षिक- वार्षिक परीक्षाएं ही होंगी*


*हरियाणा के स्कूलों में चौथी कक्षा से 8वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब केवल 2 बार ही परीक्षाएं देनी होंगी। हालांकि पहले विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान सेट परीक्षा (छात्र मूल्यांकन परीक्षा) देनी होती थी। जो अब विद्यार्थियों को नहीं देनी होगी। विद्यार्थियों को साल में 3 बाद सेट देना होता था। लेकिन अब पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ही देनी होंगी।*


*बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों की सेट परीक्षा ली जाती है। जो 20 अंक की होती है। इसमें प्रत्येक विषय की अलग-अलग 20-20 नंबर के पेपर होते हैं। अबकी बार 28 जुलाई से सेट परीक्षा होनी थी।*


*इधर, सेट परीक्षा विद्यार्थियों के पढ़ाई के मूल्यांकन के लिए आयोजित की जाती है। लेकिन इस परीक्षा में समय भी काफी लगता है और विद्यार्थियों तथा अध्यापकों पर बोझ भी बढ़ता है। इसलिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा चौथी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की सेट परीक्षा नहीं करवाने के आदेश दिए हैं।*


*बता दें कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 40 नंबर की होती है, जो लगभग सितंबर माह में आयोजित करवाई जाती है। जबकि वार्षिक परीक्षाएं 80 अंक की होती हैं, जो लगभग मार्च माह में आयोजित कराई जाती है। वहीं 20 अंक अध्यापकों द्वारा दिए जाते हैं।*


`प्रदेश के सभी DEEO जारी किया पत्र`


विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेशभर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) को पत्र जारी किया है। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि विभाग द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा चौथी से 8वीं की केवल अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा ही ली जानी है। इसके अनुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Comments